Sunday, 20 November 2016

Good news for jio users and jio sim home delivery.

खशुखबरीः जिओ सिम की फ्री होम डिलीवरी शुरु, मार्च तक सभी सेवाएं भी फ्री. ...!!


नई दिल्ली (19 नवंबर): देश की सबसे बड़ी 4जी नेटवर्क कंपनी रिलायंस जिओ ने दिल्ली-एनसीआर, सहित देश के बड़े शहरों में अपने सिम की फ्री होम डिलीवरी शुरू कर दी है। अब आपको जिओ सिम लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 5 सितंबर को रिलाएंस जिओ की कमर्शियल सर्विस की शुरूआत हुई थी। इसमें यूजर्स को 31 दिसंबर तक वेलकम ऑफर के तहत फ्री 4जी सर्विस दी जा रही है। इसको देखते हुए भारी संख्या में लोग सिम लेने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उम्मीद से कहीं ज्यादा संख्या होने के कारण लोगों को सिम नहीं मिल पा रही। लेकिन अब इसी को देखते हुए रिलायंस जिओ ने सिम की होम डिलीवरी शुरू करने का फैसला लिया है। इससे कंपनी को यूजर बेस बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। रिलायंस जिओ अपनी सिम यूजर्स को एक और बड़ा तोहफा दे सकती है। खबर है कि कंपनी अपनी फ्री सर्विस मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा सकती है। टेलीकॉम रेगुलटर ट्राई भी जियो के फ्री ऑफर को सही ठहरा चुकी है। इसके तहत कंपनी को लाइफ टाइम फ्री कॉलिंग की सुविधा देने की मंजूरी मिल चुकी है।..

गलत तरीके से मोबाइल चार्ज करना करें तुरंत बंद !!

                   Tips & Tricks

गलत तरीके से मोबाइल चार्ज करना करें तुरंत बंद।

क्या आप भी ऐसी ही गलती करते है ??



क्या आप भी मोबाइल की बैटरी बार बार डिस्जार्ज हो जाने जैसी समस्या से जूझ रहे हैं? अगर मोबाइल पुराना है तो बैटरी को बदलावा भी चुके हैं। कई बार मोबाइल चार्ज करना पड़ता है? मोबाइल घंटों चार्ज पर लगा रहता है तब जाकर चार्ज हो पाता है। अगर इन सभी या कुछ सवालों के लिए आपका जवाब हां है तो आपकी समस्या आपके गलत तरीके से बैटरी चार्ज करने में छुपी है। जानिए कहां कर रहे हैं आप गलती और तुरंत बदल डालिए ये आदतें। मोबाइल चार्जिंग से जुड़े कुछ झूठ, जानिए क्या है हकीकत 1. मोबाइल फोन को बार बार चार्ज करने से यह खराब हो जाता है। अगर आपको भी लगता है कि मोबाइल बार बार चार्ज पर लगाने से बैटरी की लाइफ कम होती है तो यह एक गलत धारणा है। 2. मोबाइल तब चार्ज करें जब बैटरी बिल्कुल डिस्चार्ज होने के करीब हो। यह बहुत ही कॉमन दी जाने वाली सलाह है। बैटरी बिल्कुल डिस्जार्ज होने के करीब चार्जिंग पर मोबाइल लगाना कहीं से भी सही कदम नहीं है। बैटरी एक्सपर्ट की ये हैं राय अमूमन बैटरी लिथियम-आयन होती हैं। इनका खुद का एक स्ट्रेस लेवल होता है। अगर आप इस स्ट्रेस में ओवरचार्जिंग कर बढ़ोत्तरी कर देते हैं तो आपकी बैटरी की लाइफ कम हो जाती है। इस स्ट्रेस को न बढ़ने दें। आप अपनाएं ये उपाय... 1. चार्ज होने पर मोबाइल अनप्लग कर दें मोबाइल को चार्ज पर लगाने के बाद ध्यान दें। इस चेक करें और बैटरी फुलचार्ज दिखाने पर मोबाइल को चार्जर से अलग कर दें। 2. मोबाइल को हमेशा 100 प्रतिशत चार्ज करने की कोशिश न करें। आपको मोबाइल 100 प्रतिशत चार्ज करना पसंद है, परंतु फिर भी इससे बचें। मोबाइल को 100 से कुछ कम प्रतिशत चार्ज होने पर ही चार्जर से अलग कर दें। 3. बार-बार मोबाइल चार्ज करें आपके मोबाइल की बैटरी के लिए समय-समय पर चार्ज किया जाना अच्छा है। जब भी मौका मिले, इसे चार्जिंग पर लगाएं। 4. अगर मोबाइल चार्जिंग के दौरान गर्म हो खासतौर पर एपल के मोबाइल यूजर्स के लिए यह जरूरी है कि मोबाइल को कवर के बिना चार्जिंग पर लगाएं। इससे यह गर्म नहीं होगा। अगर मोबाइल को कहीं से धूप लग रही है तो कवर पहने हुए रखें।

आपको पता है Whatsapp का ये सीक्रेट फीचर…

क्या आपको पता है ??



नई दिल्ली। आधुनिकता के दौर में लोग अपने स्मार्टफोन में मौजूद कई ऐसे फीचर होते हैं, जिंका उपयोग वह नहीं कर पता है या उसे उसकी जानकारी ही नहीं होती है। हम आज आपको वाट्सऐप(Whatsapp) का ऐसा ही फीचर बताने जा रहे है, जिससे आप जान सकेंगे कि आप ने कब किस फ्रेंड से कितनी बात की। आप अपनी पूरी चैट हिस्ट्री को आसानी से देख और पढ़ सकेंगे।

सबसे पहले आप अपने Whatsapp के Options-More-Email Chat में जाकर अपने मेल अकाउंट पर चैट को ट्रांसफर करें।
फिर मेल अकाउंट का विंडो खुल कर आएगा, उसमे आपको Without Media का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा।
अब आप अपना मेल अकाउंट खोल कर चैट डाउनलोड करें
आखिरी में नोटपैड पर पूरे कन्वर्सेशन को कॉपी करें।
आपको इंडिविजुअल मैसेज काउंट और मंथली मैसेज काउंट पता लगाने के लिए नोटपैड में सर्च क्वेरीज का यूज करें।
Whatsapp की सेटिंग पर जाकर आप storage uses पर क्लिक करें तब आपके सामने पूरी कन्वर्सेशन हिस्ट्री खुल जाएगी।
अगर आपको इंडिविज्वल चैट की डिटेल्स देखनी है जैसे की टेक्स्ट और मीडिया दोनों, तो आपको बस कॉन्टैक्ट पर टैप करना होगा।
इसी विंडो में आपको इंडिविज्वल चैट स्टोरेज के साथ ही टोटल स्टोरेज भी दिख जायेगा।

इन लोगों का सिम रिलायंस जियो करेगी ब्लॉक, जानिए क्यों ??

इन लोगों का सिम रिलायंस जियो करेगी ब्लॉक, जानिए क्यों ??

तो चलिए देखते है क्यों ??


नई दिल्ली ( 20 नवंबर ) :रिलायंस जियो उन यूजर्स के लिए वेलकम ऑफर बंद करने फैसला किया है जिनका अब तक वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। साथ ही कंपनी ऐसे ग्राहकों के सिम को भी ब्लॉक करने की तैयारी में है जिन्होंने फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन नहीं कराया है। रिलायंस जियो के एक अधिकारी के अनुसार जिन लोगों ने बाहर के आधार कार्ड से E-KYC के जरिए सिम लिया है उन्हें जियो सिम बंद होने का मैसेज भेजा जा रहा है।
इन लोगों को नहीं मिलेगा जियो के फ्री ऑफर का फायदा
-रिलायंस Jio किसी दूसरे राज्य के पहचान पत्र पर किसी और राज्य में नंबर लेने वालों का सिम बंद करने वाला है।
-इसके अलावा अगर आपने फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन नहीं कराया तो भी आप सर्विस का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
-इसकी जानकारी देने के लिए कंपनी ने अपने यूजर्स को मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं।
-मैसेज में उनसे वेरिफिकेशन कराने और पहचान देने को कहा गया है।
-इस मैसेज में यह भी लिखा है कि अगर ऐसा न किया गया तो नंबर बंद कर दिया जाएगा।
पूरा मामला है क्या
-कंपनी उन लोगों का सिम बंद करेगी जो अभी तक अपनी पहचान प्रमाणित नहीं करा पाएं हैं।
-जियो ने वेलकम ऑफर के साथ फ्री सिम कार्ड दिए थे।
-इसके लिए आधार कार्ड प्रूफ के तौर पर देना था।
-इसके बाद कस्टमर से कहा गया था कि वह रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाकर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन करवाएं।
-इस वेरिफिकेशन में कई सारे यूजर फेल हुए हैं, तो कुछ वेरिफिकेशन कराने के लिए डिजिटल स्टोर पर गए ही नहीं।
-यह भी पढ़ें: ये हैं वो पांच कारण जिसके लिए Reliance Jio मार्च तक बढ़ा सकता है वेलकम ऑफर
ऐसे बच सकते हैं
-अगर आपका वेरिफिकेशन नहीं हुआ है तो आपको एक मैसेज मिला होगा।
-आप अपनी ID प्रूफ के साथ रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाएं।
-फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन प्रॉसेस को पूरा करें।
-अगर डॉक्युमेंट्स में कुछ गड़बड़ी है तो उसे दूर करें।

12 GB RAM, 60 MP कैमरा और 3 बैटरी के साथ आ रहा है ये सुपरफोन ।।

12 GB RAM, 60 MP कैमरा और 3 बैटरी के साथ आ रहा है ये सुपरफोन ।। सुपरफोन आने वाला है ।




जानिए क्यों ये फोन कहा जा रहा है SuperPhone।।

एक स्मार्टफोन से आप क्या चाहते हैं? बैटरी अच्छी चले, कैमरा अच्छा हो, Ram इतनी हो कि ज्यादातर Apps और Games ठीक से काम कर सकें और देखने में भी अच्छा लगे। अगर येही सारी खूबियां आपको जल्दी ही एक ही SuperPhone में मिल जाए तो कैसा रहे। तो अब आपको ज्यादा इंतज़ार करने की ज़रुरत नहीं है, फिनलैंड की ट्यूरिंग रोबोटिक इंडस्ट्रीज (Turing Robotic Industries) एक ऐसा फोन ला रही है जिसके स्पेसिफिकेशन जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 12 GB RAM, 60 मेगापिक्सल कैमरा और तीन बैटरी वाले इस फोन का नाम वैसे तो Cadenza है लेकिन कंपनी भी इसे Future Phone कह रही है। 

क्या हैं इस फोन की खासियत....

 

1. एफिल टावर से भी फेंक दोगे तो नहीं टूटेगा:

ट्यूरिंग रोबोटिक का दावा है कि उनका फोन Cadenza को लिक्विडमोर्फियम (liquidmorphium) नाम के एक मेटल से बनाया गया है जो कि  एल्युमिनियम और स्टील से भी ज्यादा मज़बूत होता है। ये फोन एक हद तक हाई और लो टेम्प्रेचर को भी झेल सकेगा। ये फोन वॉटरप्रूफ भी होगा। 

2. जनिए प्रोसेसर और रैम के बारे में:

सबसे पहली बात प्रोसेसर की, इसमें 16 क्रायो कोर वाले दो स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर होंगे जो इसे iPhone 7 से भी चार गुना मजबूत और एडवांस्ड फोन बना देंगे। इन प्रोसेसर का इस्तेमाल ठीक से किया जा सके इसके लिए फोन में 12GB की रैम लगी होगी। ये 2GB के अलग-अलग 6 स्लॉट में होगी।

3. जितना चाहे डाटा सेव रखें:

इस स्मार्टफोन की इंटरनल 

मेमोरी 512GB है। इतना ही नहीं, इसे 256GB के दो माइक्रो SD कार्ड के जरिए 512GB तक और बढ़ाया जा सकता है।।





अब DSLR कैमरा खरीदने की ज़रुरत नहीं..

4. डिस्प्ले भी है धमाकेदार:
फोन में 5।8 इंच के qHD (1440X2560 पिक्सल) रिजोल्यूशन डिस्प्ले स्क्रीन दी है। फोन की बॉडी ग्रैफीन ऑक्साइड की होगी, जिसमें लिक्विड मेटल फ्रेम लगा होगा।

5. DSLR कैमरे की ज़रुरत नहीं: 
ये स्मार्टफोन पावरफुल कैमरा से लैस है। फोटोग्राफी के लिहाज से इसमें आईमैक्स 6 के ट्रिपलेट लेंस वाला क्वॉड रियर प्राइमरी कैमरा लगा है। जो 60 मेगापिक्सल के बराबर है। इसमें 20 मेगापिक्सल का ड्युअल फ्रंट कैमरा लगा है। यानी 4K से ज्यादा शानदार 6K की तस्वीरें आसानी से खींची जा सकेंगी।

6. कनेक्टिविटी:
इस फोन में वाई-फाई को वाई-जाइग कहा गया है, यानी यह 60Ghz पर 1 GBPS की डाटा स्पीड दे सकता है। इस फोन में एक साथ चार नैनो सिम लगाई जा सकती हैं।।



Good news for jio users..

रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर की अवधि‍ बढ़ाने के तौयारी में है कंपनी


लॉन्च होने के बाद से लगातार रिलायंस जियो खबरों में है. हाल ही में रिपोर्ट आई कि TRAI के गाइडलाइन के मुताबिक जियो वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को ही खत्म हो जाएगा. कंपनी ने इसे लॉन्च के दौरान बढ़ा कर 31 दिसंबर तक कर दिया था.

रिपोर्ट के मुताबिक अब रिलायंस जियो इनफोकॉम लिमिटेड फ्री सर्विस को और बढ़ा सकती है. यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 100 मिलिनय सब्सक्राइबर के टार्गेट को पाने के मकसद से 31 दिसंबर के बजाए वेलकम ऑफर मार्च 2017 तक चलाया जा सकता है. ऐसा हम नहीं बल्कि जियो की पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने विश्लेषकों से बताया है.

अनालिस्ट मोतीलाल ओसवाल ने कहा है, 'ज्यादा कस्टमर्स को लुभाने और 100 मिलियन कस्टमर्स के आंकड़े को छूने के लिए यह बड़े स्तर का फ्री वेलकम ऑफर मार्च 2017 तक चल सकता है.'
इसके अलावा हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी इस तरफ इशारा किया था कि अगर दूसरे ऑपरेटर्स इंटरकनेक्शन में रूकावट डालते रहेंगे तो वेलकम ऑफर को बढ़ाया जा सकता है.

विश्लेषक के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजमेंट ने कहा है कि कोई कंपनी कितने प्रोमोशन ऑफर लॉन्च करती है उसमें किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है. इससे जाहिर होता है कि कंपनी अपने फ्री वेलकम ऑफर की अवधी बढ़ाने के मूड में है.

रिलायंस जियो के स्ट्रैटिजी और प्लानिंग हेड अंशुमन ठाकुर ने कहा है, ' हमने TRAI से कहा है कि इंटरकनेक्शन प्रॉब्लम की वजह से हमारे कस्टमर्स को वैसी क्वॉलिटी सर्विस नहीं मिल पा रही जैसी मिलनी चाहिए. और जब तक हम कस्टमर्स की अपेक्षा पर खरे नहीं उतरेंगे तब तक उसे पैसा लेना सही नहीं होगा'

उन्होंने यह भी कहा है कि रिलायंस जियो को दिसंबर से आगे वेलकम ऑफर की अवधी बढ़ाने के लिए टेलीकॉम रेग्यूलेटर की परमिशन की जरुरत नहीं है.

कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में यह दावा किया है कि एक महीने से भी कम में रिलायंस जियो के 16 मिलियन कस्टमर्स हो गए थे.

गूगल ने लांच की वॉलपेपर्स नाम की यह शानदार एप !

गूगल ने लांच की वॉलपेपर्स नाम की यह शानदार एप  ।।



सबसे बड़े सर्च इंजन के रूप में जाने जाने वाला गूगल जहा हर रोज अपने यूज़र्स के लिए कुछ न कुछ खास पेश करता रहता है. गूगल मैप लगातार अपने एप फीचर्स में बदलाव करती जा रही है. जिसके चलते उसने लोगो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे और महत्वपूर्ण बनाया है.

वही अब जानकारी मिली है कि गूगल ने अपने नए मोबाइल एप के रूप में वॉलपेपर्स (Wallpapers) नामक एप को लांच कर दिया है. गूगल की यह नई एप एंड्रॉयड 4.1 जेली बीन और इससे उपर के वर्जन में चलती है. जिसमे आप अर्थ, लैंडस्केप, लाइफ और टेक्सचर जैसे सेक्शन से वॉलपेपर को ले सकते हो.

आपको बता दे कि पिक्सल स्मार्टफोन को लांच करते समय ही गूगल द्वारा इस वॉलपेपर्स एप के बारे में बताया गया था. जिसे अब उपलब्ध करवा दिया गया है. इस एप के द्वारा आप होम स्क्रीन व लॉक स्क्रीन के लिए अलग-अलग वॉलपेपर्स को चुन सकते है. इसके साथ ही डिवाइस में मौज़ूद दूसरे वॉलपेपर भी एक्सेस किए जा सकते हैं. 2.3 एमबी साइज के इस एप को आप गूगल पालय स्टोर से डाउनलोड कर सकते है.