Sunday, 20 November 2016

500-1000 नोट बंदीः अब आम लोगों के रेस्क्यू के लिए सामने आया Google, यहां पाएं ATM का पता

            Latest tech news

500-1000 नोट बंदीः अब आम लोगों के रेस्क्यू के लिए सामने आया Google, यहां पाएं ATM का पता !!


पिछले कुछ दिनों से सरकार के नोट बंदी के फैसले के बाद लोगों को कैश के लिए एटीएम और बैंक की लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है. इसके बाद भी कई लोगों को पैसे नहीं मिल पा रहे. ज्यादातर एटीएम बिना कैश के हैं और अगर एटीएम में कैश है भी तो उस पर लंबी कतारे लगी हुई हैं. वहीं सरकार के ऐलान के मुताबित एक व्यक्ति 4500 रुपये कैश ही एक्सचेंज कर सकता है.

लोगों को आ रही इस परेशानी को कम करने के लिए सर्च इंजन गूगल ने लोगों के लिए नई पहल शुरु की है. जिससे आप गूगल के जरिए पास के वर्किंग एटीम को लेकर सर्च कर सकते हैं.

जैसे ही आप गूगल खोलते हैं यहां आपको 'Find ATM near you'का ऑप्शन नजर आएगा. जिस पर क्लिक करके आप गूगल मैप के जरिए उसकी लोकेशन और पता पा सकते हैं.

इलके अलावा कई ऐसी वेबसाइट भी हैं जो आपको कैश वाले वर्किंग एटीएम का पता बताएंगी. इसमें से एक है CashnoCash. क्विकर और नैसकॉम ने हाल ही में CashNoCash.com वेबसाइट लॉन्च की है. जो यूजर्स को आस-पास के बैंक, एटीएम डाकघर की जानकारी देता है. इस वोबसाइट के जरिए आप एटीएम की रियल टाइम स्थिति जान सकते हैं.

atmsearch.in इस वेबसाइट पर जाकर आप अपनी लोकेशन डालें इसके बाद ये आपको बैंक का पता , नाम, लैंडमार्क की जानकारी देता है साथ ही आप एटीएम की जानकारी भी इस वेबसाइट के जरिए पा सकते हैं.

CMS ATM Finder: इस वेबसाइट पर आपको अपने राज्य और शहर की जानकारी देनी होगी जिसकी मदद से ये वेबसाइट आपके आस-पास के इलाके में कैश वाले एटीएम की रियल टाइम जानकारी देगा.

अगले साल आ सकता है iphone 8,जानें क्या नए फीचर्स !

अगले साल आ सकता है iphone 8,जानें क्या नए फीचर्स !!


आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस बाजार में है और बारी है अब iphone 8 की। इस बार कंपनी कुछ नया लाएगी। इस बार आईफोन 7 में ऐसा कुछ भी नहीं था जो दूसरे स्मार्टफोन्स में नहीं है। पिछले कुछ सालों से आईफोन लॉन्च होने से पहले लोगों को इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में बताते हैं। खास बात यह है कि उनके बताए गए फीचर्स ज्यादातर सही ही होते हैं।
ऐपल ने आईफोन को पूरी तरह बदलने की तैयारी कर ली है। आपको पता होगा कि पिछले दो सालों से कमोबेश एक तरह के ही आईफोन आ रहा हैं,लेकिन उन्होंने कहा है कि 2017 में आईफोन के दो नहीं अब तीन मॉडल आएंगे।
पहले में OLED डिस्प्ले होगा और दूसरे में 4.7 इंच की टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले लगी होगी जबकि तीसरा 5.5 इंच का होगा जिसमें डुअल कैमरा भी होगा।
एक खबर यह भी है कि अगले आईफोन की स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। मौजूदा स्मार्टफोन्स और आईफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर या तो पीछे या होम बटन में दिए जाते हैं।



अगर ऐसा हुआ तो अगले आईफोन में होम बटन में नहीं बल्कि इसके ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।

For game lovers....

बिना इंटरनेट एंड्रायड फोन पर खेलें ये 5 ऑनलाइन गेम्स !!


नई दिल्ली। आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट के लिए ही किया जाता है। कुछ लोग फोन का इस्तेमाल गेम खेलने के लिए भी करते हैं। वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि शानदार गेम सिर्फ ऑनलाइन ही खेले जा सकते हैं। तो ऐसा नहीं है। आप बिना इंटरनेट के भी एंड्रायड फोन पर बेहतरीन गेम खेल सकते हैं। हम आपको ऐसे 5 गेम के बारे में बताएंगे जिन्हें एक बार डाउनलोड कर बिना इंटरनेट के भी चलाया जा सकता है।
1. Badland game

इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह गेम सिंगल और मल्टीप्लेयर मोड पर खेला जा सकता है। गेम खेलते समय आने वाली साउंड गेम को और भी रोचक बनाती है। इस गेम को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
2. Fading light

इस गेम में आपको लाइट फेड होने से पहले प्लेटफॉर्म बदलना होता है। गेम के दौरान आपको फेड लाइट को भी रिचार्ज करना होगा और रिचार्ज करने के लिए लाइट क्रिसिटल इकट्ठे करने होंगे। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इसे एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.1 या उससे ज्यादा के वर्जन पर डाउनलोड किया जा सकता है।
3. Eternity warriors 4

ये गेम खासतौर से उन लोगों के लिए हैं जिन्हें फाइट वाले गेम पसंद हैं। इस गेम में शानदार ग्राफिक्स और साउंड का इस्तेमाल किया गया है। इस गेम में हर लेवल पर मुश्किलें बढ़ती हैं। यह भी गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।
4. Unkilled

अगर आपको जॉम्बी पर आधारित मूवी पसंद है तो ये गेम आपको काफी पसंद आएगा। इसमें जॉम्बी नाम का कैरेक्टर दिया गया है जो मरता ही नहीं है। इसी जॉम्बी से आपको फाइट करनी होगी। इसे भी गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
5. Star wars: Uprising

क्या आपने स्टार वार्स मूवी देखी है? अगर हां, तो आप इस गेम को आसानी से खेल सकते हैं। इसे स्टार वार्स की तरह ही बनाया गया है। इसमें दुश्मन आपकी गैलेक्सी पर हमला कर देता है तब आपको उसे बचाना है। इसे भी फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

पावर बैंक खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, जानिए बेस्ट बैटरी पैक के बारे में !!

                     Tips & Tricks

पावर बैंक खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, जानिए बेस्ट बैटरी पैक के बारे में !



स्मार्टफोन की बैटरी इसकी बड़ी समस्या है, चाहे कोई भी स्मार्टफोन हो अगर आप लगातार यूज करें तो एक दिन भर भी मुश्किल से चलेंगे. हर जगह आपको पावर सॉकेट तो मिलेंगे नहीं. इसलिए पावर बैंक अब लोगों के लिए बेहद जरूरी हो गया है. इसे फुल चार्ज करके आप अपने मोबाइल या टैबलेट को दो या तीन बार चार्ज कर सकते हैं.
बाजार में और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर हजारों पावर बैंक्स उपलब्ध हैं. लेकिन इनमें से ज्यादातर या तो आपके स्मार्टफोन खराब करते हैं या खुद ही खराब हो जाते हैं. ऐसे में जब आप पावर खरीदने जाएं तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें.
हम आपको कुछ बेहतरीन पावर बैंक्स के बारे में भी बताएंगे जिन्हें लेने के बाद आपको पछताना नहीं पड़ेगा.
साइज - सबसे पहले यह तय कर लें कि आप पावर बैंक को यूज कैसे करना चाहते हैं . अगर घर या दफ्तर में रखकर यूज करना चाहते हैं तो आप बड़े साइज का ले सकते हैं. लेकिन अगर आपको जेब में रखना है या इधर उधर लेकर घूमना है तो आपको छोटा और हल्का पावर बैंक लेना होगा.
बैटरी पावर - बाजार में 1,000mAh से लेकर 20,000mAh के पावर बैंक मौजूद हैं. आप पहले यह चेक कर लें कि आपकी स्मार्टफोन की बैटरी कितने mAh की है. आमतौर पर स्मार्टफोन्स की बैटरियां 2,000mAh से 4,000 mAh की होती हैं. अगर आपके पास 3,000 mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन है तो आप 10,000mAh से कम वाला पावर बैंक न लें. 10,000mAh से ज्यादा वाले पावर बैंक के जरिए आप इसे 2 बार से ज्यादा अपने मोबाइल को फुल चार्ज कर सकते हैं.
ब्रांड - पावर बैंक सीधे तौर पर आपके स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए किसी अच्छी कंपनी का ही पावर बैंक खरीदें. यह सुनिश्चित कर लें उसमें लगी बैटरी अच्छी क्वॉलिटी की है.
सेफ्टी प्रोटेक्शन्स - बैटरी फटने की खबर होगी ही, इसलिए पावर बैंक लेने से पहले उसमें दिए गए सर्टिफिकेशन जरूर देख लें. इममें टेंप्रेचर प्रोटेक्शन, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन, रीसेट प्रोटेक्शन, इनपुट ओवर वोल्टेज प्रोटेक्शन, ऐडेप्टर प्रोटेक्शन, रिवर्स डायरेक्ट प्रोटेक्शन और आउटपुट ओवर हीट प्रोटेक्शन शामिल हैं.
फास्ट चार्जिंग ऑप्शन- अब पावर बैंक में क्विक चार्ज सपोर्ट भी दिया जा रहा है. हालांकि यह महंगे होते हैं, लेकिन अगर आपको स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी चार्ज करनी है तो क्विक चार्ज सपोर्ट वाला ही पावर बैंक खरीदें.
मल्टिपल कनेक्टर - एक बार में एक से ज्यादा डिवाइस चार्ज करना चाहते हैं तो दो यूएसबी कनेक्टर वाला पावर बैंक खरीदें. ज्यादातर पावर बैंक में सिर्फ एक यूएसबी कनेक्टर दिए जाते हैं.
ये हैं कुछ बेहतरीन पावर बैंक.
छोटा और पावरफुल - Asus Zenpower में 10,050 mAh की बैटरी लगी है और यह क्रेडिट कार्ड के साइज का है. यह आम पावरबैंक के मुकाबले तेजी से बैटरी चार्ज करता है और इसमें 11 तरह के सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत लगभग 1,400 रुपये है.
दमदार पावरबैंक - शाओमी ने हाल ही में 20,000mAh का पावर बैंक लॉन्च किया है जिससे आप 4 से 5 बार अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं. इसकी कीमत 2,199 रुपये है.
फास्ट चार्जिंग पावरबैंक - Aukery Quick Charge 2.0 पावर बैंक के जरिए आप स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज कर सकते हैं. इसमें क्वॉल्कॉम क्विक चार्ज फीचर दिया गया है और इसकी बैटरी पावर 10,400mAh की है. इसकी कीमत लगभग 4,500 रुपये है. हालांकि शाओमी ने भी 10,000 का Mi Pro फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक लाया है जिसकी कीमत 2,000 रुपये है. लेकिन अभी उपलब्ध नहीं है.
सस्ता और अच्छा पावर बैंक - Ambrane का 13,000mAh का पावरबैंक भारत में काफी पॉपुलर है और ई-कॉमर्स पर यह बेस्ट सेलिंग है. इसकी कीमत लगभग 900 रुपये है.

सावधान! सेंकड हैंड स्मार्टफोन लेनें जा रहे है तो रुकिए...

                    Tips & Tricks

सावधान! सेंकड हैंड स्मार्टफोन लेनें जा रहे है तो रुकिए...



अक्सर देखा गया है कि कई लोग मंहगें स्मार्टफोन्स का शौक तो रखते है लेकिन उनकी कीमत जेब पर भारी पड़ जाती है। ऐसे में यूजर्स सेंकंड हैंड स्मार्टफोन्स लेना पसंद करते है। लेकिन क्या आप सोच सकते है बिना इन बातों को ध्यान में रखते हुए ये फोन भी आपको चूना लगा सकता है।
जी हां ऐसे में जरुरी हो जाता है कि सेकंड हैंड स्मार्टफोन को खऱीदते समय विशेषकर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। तो आइए जानते है सेंकड हैंड स्मार्टफोन खऱीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान।
20 प्रतिशत से बढ़कर 11,592 तक हुए साइबर अपराध के दर्ज मामले
हार्डवेयर चेक करें
स्मार्टफोन को जरुर से जांच ले। फोन का हार्डवेयर चेक करना बेहद जरुरी है। फोन का हार्डवेयर चैक करनें के लिए लैपटॉप और एक यूएसबी केबल ले। लैपटॉप को स्मार्टफोन से कनेक्ट करें और देखें कि वह ठीक से चार्ज हो रहा है या नहीं। और यह भी देखें कि डेटा ट्रांसफर करने में कोई दिक्कत तो नहीं हो रही। अपना सिम कार्ड डालकर देखें कि नेटवर्क कैच कर रहा है या नहीं। वेब सर्फिंग करें, कुछ ऐप डाउनलोड करें, फोटो खींचकर कैमरा भी टेस्ट कर लें। हर तरह से दुरुसत होन पर ही खरीदें।
कहीं चोरी का तो नहीं है फोन-
जरुरी नहीं कि हर सेंकड हैंड फोन बेचनें वाला यूजर उसी का मालिक हो। सेकंड हैंड फोन बेचने वाले अक्सर आपको चोरी का फोन भी बेच सकते है। अगर आप किसी ऐसी स्थिति में हो तो अपनी समस्या को दूर करनें के लिए उससे उस स्मार्टफोन का बॉक्स देनें को भी कहें। अगर बॉक्स नहीं हो तो डायल कर फोन का IMEI नंबर चेक करें। इसके बाद इस नंबर को IMEIdetective.com जैसे वेबसाइट्स पर चेक करें। अगर डिवाइस चोरी का हुआ और उसके मालिक ने उसका नंबर ट्रैकिंग के लिए डाला हुआ तो आप चोरी का फोन खरीदने से बच जाएंगे।
जरूर देखें रैम और प्रोसेसर
स्मार्टफोन में जो चीज काम की होती है यूजर्स के लिए वह है स्मार्टफोन की रैम। अब तो 10,000 रुपए से नीचे के स्मार्टफोन्स में भी 2जीबी की रैम दी जा रही है। इसलिए ये आवश्यक है जो स्मार्टफोन आपके द्दारा खरीदा जा रहा है उसकी रैम अवश्य जांच लें। फोन का प्रोसेसर भी अवश्य जांच ले। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन चिप वाला सेकंड हैंड स्मार्टफोन ढूंढें, वह लंबा चलेगा। इंटेल पावर्ड स्मार्टफोन्स भी अच्छे रहेंगे, लेकिन बैटरी के मामले में दिक्कत हो सकती है।
इन शानदार फीचर्स के साथ 2017 में पेश हो सकता है आईफोन-8
फोन वॉरंटी में हो तो अच्छा रहेगा
कई बार खरीदार अपने फोन को हैंडसेट खरीदने के तुरंत बाद अपग्रेड कर लेते हैं। कई बार तो कुछ ही महीनों में अपग्रेड कर लेते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि उन हैंडसेट्स पर ऑफिशल वॉरंटी अभी भी लागू हो सकती है। इससे आपको बहुत फायदा होगा। इसलिए ऐसे बेचने वालों को ढूंढें जो थोड़ी-बहुत ही सही, वॉरंटी के साथ फोन बेच रहे हों। थर्ड पार्टी वॉरंटी वाले फोन पर भी नजर रखें, इससे कुछ तो डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगी ही। कुछ भी न मिलने से तो यह बेहतर है।
फोन वॉरंटी में हो तो अच्छा रहेगा
कई बार खरीदार अपने फोन को हैंडसेट खरीदने के तुरंत बाद अपग्रेड कर लेते हैं। कई बार तो कुछ ही महीनों में अपग्रेड कर लिया जाता हैं। इसका मतलब यह हुआ कि उन हैं डसेट्स पर ऑफिशल वॉरंटी अभी भी लागू हो सकती है। इससे आपको बहुत फायदा होगा। इसलिए हमेशा ऐसे यूजर्स से ही फोन खऱीदे जो वॉरंटी के साथ फोन बेच रहे हों। थर्ड पार्टी वॉरंटी वाले फोन पर भी नजर रखें, इससे कुछ तो डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगी ही। कुछ भी न मिलने से तो यह बेहतर है।
सिक्यॉर तरीके से पेमेंट करें
अगर आप ऑनलाइन फोन खरीद रहे हैं तो पेमेंट हमेशा सिक्यॉर चैनल से ही करें। इससे आपको फोन लौटाने पर पैसा आसानी से वापस मिल जाएगा।

Jio का दमदार ऑफर, 500 रुपये मेेें 600 जीबी डाटा

Jio another offer:-

Jio का दमदार ऑफर, 500 रुपये मेेें 600 जीबी डाटा.


Jio का दमदार ऑफर, 500 रुपये मेेें 600 जीबी डाटा , 4जी नेटवर्क का शानदार अनुभव कराने के बाद रिलायंस जियो एक और सौगात ला रहा है। कंपनी जल्द ही नई ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने वाली है जो 1Gbps की दमदार स्पीड देगी। एक और बड़ी बात यह है कि इसमें महज 500 रुपए में 600 जीबी फ्री इंटरनेट दिया जाएगा।
खबरों की मानें तो भारत में कई जगह केबल का काम किया जा चुका है। इसके साथ ही मुंबई के कई हिस्सों में इसकी पायलट सर्विस दी जाएगी। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी है कि आखिर कब तक ब्रॉडबैंड सर्विस को कंपनी लोगों के लिए लॉन्च करेगी।
कंपनी ने अपनी इस सर्विस को Jio GigaFiber नाम दिया है। हाई-स्पीड ऑप्टिकल फाइबर के जरिए लोगों तक यह सेवा पहुंचाई जाएगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉडबैंड प्लान्स की कीमत यूजर्स के बजट को ध्यान में रखकर ही तय की गई है। यही नहीं, जियो अपना सेटअप बॉक्स भी लॉन्च कर सकती है, जो गूगल क्रोमकास्ट और ऐपल टीवी की तर्ज पर काम करेगा। JioTv के मौजूदा टीवी प्लान्स में लगभग 360 चैनल शामिल हैं।

नोकिया का पहला एंड्राइड फ़ोन Nokia D1C अगली साल !!

Nokia come back with android.

नोकिया का पहला एंड्राइड फ़ोन Nokia D1C अगली साल ...!!


नई दिल्ली। इस बात की जानकारी आपको होगी अगले साल नोकिया अपना पहला एंड्रॉयड फोन लॉन्च करेगी। इस बार न तो माइक्रोसॉफ्ट होगा, न ही लूमिया और न ही विंडोज का फ्लॉप स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम। अगले स्मार्टफोन का नाम कथित तौर पर D1C है,जिसकी फोटोज कुछ दिनों पहले लीक हुई थीं। लेकिन यह संशय था कि यह टैबलेट होगा या फिर स्मार्टफोन। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यह टैबलेट नहीं बल्कि स्मार्टफोन होगा। इसकी एक नई फोटो भी लीक हुई है जिससे लगता है कि कंपनी कुछ नया करने की तैयारी में है।आपको जानकारी दें कि चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर इसका डिजाइन लीक हुआ है और अंदरखाने से जानकारी मिली है कि यह तीन कलर वैरिएंट- गोल्ड, व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध होगा। फिंगरप्रिंट स्कैनर इसके होम बटन में ही होने की खबर है।