Monday, 28 November 2016

रिलायंस Jio का 27000 के बिल पर बड़ा बयान, जानिए वेलकम ऑफर का सच ।

रिलायंस Jio का 27000 के बिल पर बड़ा बयान, जानिए वेलकम ऑफर का सच ।

Know the jio's welcome offer truth.
नई दिल्ली ( 27 नवंबर ): रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर की घोषणा करते समय मुकेश अंबानी ने कहा था कि पूरी तरह मुफ्त इंटरनेट की यह सौगात 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। बहरहाल, बीते दो दिनों से सोशलमीडिया पर चल रहे एक बिल ने कइयों के होश उड़ा दिए हैं, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि अब पूरा सच सामने आ गया है।

दरअसल, खबर आई थी कि रिलायंस जियो के एक ग्राहक को 27,718.5 रुपए का बिल भेज दिया गया है। बिल की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हुई और हड़कंप सा मच गया। हालांकि अब कंपनी ने इस बिल को फर्जी करार देते हुए साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर तक कंपनी की सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी।

यह 27,718.5 रुपए का बिल है, जो एक जियो यूजर को वेलकम ऑफर के दौरान मिला है। यूजर ने यह बिल फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इसके पहले भी जियो यूजर्स ने वेलकम ऑफर के दौरान बिल आने की शिकायत की थी। लेकिन पहली बार बिल सामने आया है। यह बिल मोबाइल पर नहीं मिला है। इसकी हार्डकॉपी यूजर को मिली है।
बिल में 20 नवंबर के बाद पेमेंट करने पर 1100 रुपए की पेनल्टी की बात कही गई है, जो कि बहुत ज्यादा है। कोई भी टेलिकॉम कंपनी इतना हाई पेनल्टी नहीं रखती।
रिलायंस का जियो वेलकम ऑफर 31 दिसंबर तक सभी सिम कार्ड यूजर्स के लिए फ्री है। इस ऑफर के तहत यूजर को 4G डाटा, कॉल्स और मैसेज के लिए किसी तरह का पेमेंट नहीं करना होगा। ऐसे में यह बिल यूजर्स के बीच कन्फ्यूजन कर सकता है।

आ गया रिलायंस का 1000 रुपये वाला 4जी फोन, ऐसे करें बुक !

आ गया रिलायंस का 1000 रुपये वाला 4जी फोन, ऐसे करें बुक !

Jio's awaited 1000rs volte phone launch today.


नई दिल्ली (22 नवंबर): न्यूज 24 ने कुछ दिन पहले ही अपने दर्शकों बताया था कि रिलायंस जियो जल्द ही मात्र 1000 रुपये में 4जी फोन लाने वाला है। तो लीजिए आ गया है 

रिलायंस जियो लाइफ ब्रांड का 4जी लाइफ इजी फीचर फोन जोकि 1,000 रुपए का है।

रिलायंस जियो का लाइफ इजी फीचर फोन फिलहाल मार्केट में नहीं आया है, यह जल्द ही वेलकम ऑफर के बाद आएगा। इसे बुक करने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- आप इस फोन को इसकी ऑफिशियल साईट को बुक कर सकते हैं।

- पेज पर जाने के बाद, आप लाइफ फोन बुकिंग फोन पेज पर जाएं और पेज पर उपलब्ध 'बाय' विकल्प पर क्लिक करें। इससे पहले आप फोन की कीमत के बारे में जानकरी लें।

- सभी जानकारियां उपलब्ध कराने के बाद आप फोन नंबर देकर पेमेंट की ओर बढें। आप फोन की राशी कार्ड और कैश ऑन डिलीवरी दोनों तरह से कर सकते हैं।

- आप फोन को बुक इसके लॉन्च होने के बाद ही कर सकते हैं। लाइफ इजी फोन को अन्य ई-कॉमर्स साइट्स पर भी खरीदे जा सकने की उम्मीद है।
संदर्भ पढ़ें

ऐसे बिना इंटरनेट के भी मोबाइल पर खोल सकेंगे कोई भी वेबसाइट ।

ऐसे बिना इंटरनेट के भी मोबाइल पर खोल सकेंगे कोई भी वेबसाइट !!


नई दिल्ली (28 नवंबर):दुनिया में तकनीकी क्रांति इस समय चरम पर है। रिलायंस ने जियो 4जी लॉन्च करने के बाद देश में इंटरनेट जगत में नई मिसाल कायम की है। लेकिन जिन लोगों के पास 4जी फोन नहीं है, वह इसका प्रयोग नहीं कर सकते। ऐसे में न्यूज 24 आपको बताएगा कि किस तरह से बिना इंटरनेट के भी आप अपने मोबाइल में कोई भी वेबसाइट खोल सकते हैं।

आप बिना इंटरनेट के भी ब्राउज कर सकते हैं। ये एक एंड्रायड एप द्वारा संभव है। इस एप के जरिए आप वेब पेज (जिसे आप पढऩा चाहते हैं) को डाउनलोड कर सकते हैं और उसे पूरे दिन पढ़े सकते हैं, चाहें आपके पास इंटरनेट कनेक्शन हो या न हो। इसके साथ ही आप इंटरनेट ब्राउजिंग भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसका तरीका बता देते हैं।

ऐसे करें बिना इंटरनेट के ब्राउजिंग...

- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रायड स्मार्टफोन पर offline browser एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करना है।
- एप इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें। आपके सामने एक स्क्रीन दिखाई देगी। इसमें आपको + आईकन पर क्लिक करना है।

- अगले पेज पर आपको वो लिंक डालना है जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपको कुछ देर इंतजार करना होगा जब तक ब्राउजर उस लिंक को डाउनलोड न करें।

- डाउनलोड होने के बाद आप इन लिंक्स को बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी ओपन कर सकते हैं।

- बस इसके बाद आपने जो भी वेब पेज सेव किए हैं उन्हें ब्राउज कर पाएंगे और डाउनलोड किए गए लिंक भी ओपन कर पाएंगे।

रिलायंस जियो का कथित बिल हो रहा है वायरल, जानिए कंपनी ने क्या कहा

रिलायंस जियो का कथित बिल हो रहा है वायरल, जानिए कंपनी ने क्या कहा ??


रिलायंस जियो एक बार फिर से सुर्खियों में है और इस बार फ्री इंटरनेट की वजह से नहीं बल्कि एक 'फर्जी' बिल की वजह से जिसमें वेलकम ऑफर के दौरान यूज किए गए डेटा और कॉलिंग के लिए भेजे गए हैं. फेसबुक और ट्विटर पर रिलायंस जियो का कथित फर्जी बिल वायरल हो रहा है जिसमें कोलकाता के कस्टमर अयुनूद्दीन मोंडल के पास 27,718 रुपये का बिल भेजा गया है. इसमें इसे जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर लिखा है. इसमें यह भी लिखा है कि अगर आखिरी तारीख पार हो गई है तो 1,100 रुपये एक्सट्रा लगेंगे.
इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्टस के मुताबिक इस पर दिया गया नंबर कोलकाता सर्कल का ही है लेकिन फिलहाल यह बंद है. हालाकिं 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो की सभी सर्विसेज फ्री हैं, इसलिए यह बिल फेक है.
लेकिन इतना जरूर है कि इस बिल से जियो यूजर में पैनिक जरूर होगा.

रिलायंस जियो के एक प्रवक्ता ने कहा, 'यह बिल फर्जी है. फिलहाल हम सभी सर्विस वेलकम ऑफर के तहत दे रहे हैं और मौजूदा यूजर सहित आने वाले यूजर को फिर से यकीन दिलाना चाहते हैं कि 31 दिसंबर तक अनलिमिटेड वॉयस और 4G डेटा फ्री हैं'

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जियो के वेलकम ऑफर की अवधी बढ़ा कर मार्च तक की जा सकती है. क्योंकि रिसर्च और सर्वे से यह सामने आ रहा है कि कंपनी कस्टमर्स जुटाने में फेल हो रही है और मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों से पिछड़ रही है.

हाल ही में रिलायंस जियो ने सिम घर घर पहुंचाने की स्कीम शुरू की है. इसके तहत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप घर पर सिम मंगा सकते हैं, इसके लिए आपसे पैसे नहीं लिए जाएंगे. आधार कार्ड के जरिए E-KYC कर के आपको सिम दिया जाएगा. इन सब के बावजूद मोतीलाल ओसवाल की स्टडी के मुताबिक कंपनी के लिए दिसंबर के आखिर तक 100 मिलियन कस्टमर्स जुटाना दूर की कौड़ी दिख रही है.

Thursday, 24 November 2016

इन 7 तरीकों से अपने स्मार्टफोन को बार-बार गरम होने से बचाएं !

                          Tips & Tricks

इन 7 तरीकों से अपने स्मार्टफोन को बार-बार गरम होने से बचाएं !


स्मार्टफोन को बार बार गर्म होना - गेम और ब्राउजिंग के दौरान एंडरॉयड स्मार्टफोन के गर्म होने की शिकायत तो आम बात है लेकिन अगर आपका स्मार्टफोन बार-बार और वो भी ज्यादा गर्म हो रहा है तो समझ जाएं कि आपके फोन के साथ कुछ तो गड़बड़ है.

हालांकि आप अपने फोन के बार-बार गर्म होने की समस्या को खुद भी हल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले गौर करें कि किस फीचर के उपयोग से आपका फोन गर्म हो रहा है. क्योंकि आपके फोन में जिस तरह की शिकायत होगी उसका समाधान भी उसी तरह से किया जा सकता है.

आइए हम आपको बताते हैं कुछ आसान से टिप्स जिससे आप अपने स्मार्टफोन को बार बार गर्म होने से बचाए.
स्मार्टफोन को बार बार गर्म होने से बचाए -

1 - चार्जर बदलकर देखें

अगर आपका फोन चार्जिंग के वक्त गर्म हो रहा है तो आप सबसे पहले इसे दूसरे चार्जर से चार्ज कर देखें.
अगर ऐसा करने से भी यह समस्या हल नहीं हो रही है तो फिर आपको बैटरी बदलनी पड़ सकती है क्योंकि कई बार पुरानी बैटरी की वजह से भी फोन गर्म होने लगता है.

2 - सॉफ्टवेयर अपडेट करें

अगर आपका स्मार्टफोन थोड़ा पुराना हो गया है और बार-बार गर्म हो रहा है तो एक बार सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर कर लें. क्योंकि कई बार सॉफ्टवेयर की वजह से भी फोन गर्म होते हैं.

3 - बैकग्राउंड एप्लिकेशन को बंद करें

अगर आपका फोन गेम खेलने के दौरान बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है तो समझ लीजिए कि आपके फोन में एक साथ कई चीजें चल रही हैं. इसके लिए बैकग्राउंड में रन कर रहे एप्लिकेशन को बंद कर दें.

4 - कुछ एप्स को बंद ही रहने दें

अगर आपका फोन रखे-रखे ही गर्म हो रहा है तो उसका भी कारण ओवरलोड ही हो सकता है. एक केस स्टडी में यह बात सामने आई है कि सबसे ज्यादा बैटरी का उपयोग गूगल मैप और गूगल एप करते हैं. इसलिए यदि फोन गर्म हो रहा है तो गूगल के कुछ एप्किलेशन को बंद ही रखें.

5 - लो रेज वाली वीडियो चलाएं

अगर वीडियो प्ले के दौरान फोन ज्यादा गर्म हो रहा है तो आप लो रेज वीडियो स्ट्रीम कर एक बार चेक करें. क्योंकि हाईडेफिनेशन वीडियो को फोन में चलाने से फोन गर्म होता है.

6 - फोन को फैक्ट्री डाटा रीसेट करें

कॉलिंग के दौरान अगर फोन स्पीकर के पास गर्म हो रहा है तो एक बार फोन को फैक्ट्री डाटा रीसेट कर लें. फैक्ट्री डाटा रीसेट आपको फोन के सेटिंग में जाकर बैकअप एंड रीसेट में मिलेगा.

7 - अनचाहे फाइलों को डीलीट करें

फोन की इंटरनल मैमोरी भर जानें से भी कभी-कभी फोन के गर्म हो जाने की समस्या हो सकती है. ऐसे में अनचाहे फाइलों को इंटरनल मैमोरी से डीलीट कर दें.

इन तरीकों से आप अपने स्मार्टफोन को बार बार गर्म होने से बचाए. लेकिन इन तमाम तरीकों को आजमाने के बाद भी अगर फोन गर्म हो रहा है तो फिर फोन को खुद से खोलने की कोशिश करने के बजाय इसे सर्विस सेंटर ले जाएं.

Good news for airtel users, airtel give 2GB data for free.

खुशखबरी : नोटबंदी के बीच अब फ्री में मिलेगा मोबाइल इंटरनेट 2GB.


NEW DELHI: NOTE BAN से हुई परेशानी के बीच एक और खुशखबरी आई है। अब लोगों को मोबाइल इंटरनेट फ्री में मिलेगा।
भारती AirTel ने रिलायंस Jio को कड़ी टक्‍कर देने के लिए अपना नया प्रोमो ऑफर लॉन्‍च किया है। रिलायंस Jio के फ्री और अनलिमिटेड कॉल्स, फ्री इंटरनेट व अन्य प्लान पेश होने के बाद से ही AirTel तैयारियां कर रही थी। AirTel ने Jio से मुकाबला करने के लिए कई डाटा प्लान और फ्री टॉक टाइम के पैक भी लॉन्च किए हैं।

ऐसे पा सकते हैं AirTel का 2GB 4G डाटा

अपने प्रोमो ऑफर के तहत AirTel अपने 2G और 3G यूजर्स को 2GB तक 4G डाटा उपलब्‍ध करा रही है। AirTel के मौजूदा यूजर्स जो अभी 2G या 3G सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं, सबसे पहले AirTel की ऑफिशियल साईट पर जाएं। यहां जाकर आप अपने सिम को 4G सिम में अपग्रेड करें।

ऐसे पा सकते हैं AirTel का 2GB 4G डाटा

अपने प्रोमो ऑफर के तहत AirTel अपने 2G और 3G यूजर्स को 2GB तक 4G डाटा उपलब्‍ध करा रही है। AirTel के मौजूदा यूजर्स जो अभी 2G या 3G सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं, सबसे पहले AirTel की ऑफिशियल साईट पर जाएं। यहां जाकर आप अपने सिम को 4G सिम में अपग्रेड करें।

अपने सिम को 4G में अपग्रेड करने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जो आपको AirTel की वेबसाइट पर ही मिलेगा। इसमें आपको ईमेल आईडी, फोन नंबर, पता आदि भरना होगा। इसके बाद ‘सेंड मी 4G सिम’ के विकल्प करें। सिम अपग्रेड होने में कुछ दिन लग सकते हैं। सिम अपग्रेड होने के बाद यूज़र्स को अपने नए 4G सिम से 52122 पर मिस्ड कॉल देनी होगी।

2GB 4G डाटा पाने में लगेंगे 48 घंटे

52122 पर मिस्ड कॉल करने के बाद यूसर्स को 48 घंटों के बाद एक मैसेज प्राप्त होगा। जिसमें उन्हें 2GB 4G डाटा डाटा उनके AirTel नंबर पर मिलने की जानकारी दी जाएगी।

इस ऑफर को प्राप्त करने से पहले जान लें कि यह सिर्फ प्रीपेड यूज़र्स के लिए है। यह ऑफर आपको तभी मिलेगा जब आप 4G नेटवर्क का इस्तेमाल करेंगे।

वीडियो कॉलिंग के बाद व्हाट्सऐप का नया फीचर आपको कर देगा रोमांचित !!😲😲

वीडियो कॉलिंग के बाद व्हाट्सऐप का नया फीचर आपको कर देगा रोमांचित


नई दिल्‍ली।इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने हाल ही में वीडियो कॉलिंग फीचर की शुरुआत की है और अब जल्द ही आपके पास एक नया अपडेट पहुंचने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप का नया फीचर वीडियो स्ट्रीमिंग जुुड़ने वाला है। इसके तहत व्हाट्सऐप पर शेयर किए गए वीडियोज डाउनलोड होने से पहले ही दूसरा यूजर देख सकेगा।


व्हाट्सऐप का नया फीचर वीडियो स्ट्रीमिंग कसा बीटा वर्जन होगा लॉन्‍च |

फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में है जो सिर्फ एंड्रॉयड के लिए ही है। इससे पहले तक किसी भी वीडियो को रिसीवर तब ही देख सकता था जबतक वो पूरी तरह डाउनलोड न हो जाए। लेकिन अब डाउनलोड बटन की जगह एक प्ले बटन मिलेगा।

यू ट्यूब में भी करेगा नोटिस

ऐसा ही फीचर्स आपने यूट्यूब में भी नोटिस किया होगा। क्योंकि यहां भी उतने वीडियो देख सकते हैं जो आपने पहले से प्ले किया है। यानी जबतक वीडियो डाउनलोड होगा आप थोड़े से डाउनलोडेड वीडियो देख सकेंगे। फिलहाल तो इस फीचर की टेस्टिंग बतौर बीटा वर्जन की जा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए शुरू किया जा सकता है।