Saturday, 10 December 2016

इस कंपनी ने लांच किया 499 का स्मार्टफोन,इस साइड से कर सकते है आर्डर

इस कंपनी ने लांच किया 499 का स्मार्टफोन,इस साइड से कर सकते है आर्डर


एक तरफ रिलायंस जियो पूरे देश में धूम मचाए हुए है।वहीँ अब इस स्मार्टफोन को खरीद ले सकते है रिलायंस जियो का मजा।vobizen नाम की कंपनी ने मार्केट में मात्र 499 रूपए का स्मार्टफोन लांच किया है।जिसमे यह कंपनी 5इंच का डिस्प्ले के एंड्राइड का लैटेस्ट वर्जन 6.0 भी दे रही है।

इस स्मार्टफोन का नाम है,wise5 जो की दिखने में जितनी आकर्षक है वहीँ इसके फीचर भी दमदार है।इस फोन में 5इंच का डिस्प्ले है।जिसका रेजोल्यूशन 854×480पिक्सल है यानी की आप आराम से इस फोन में HD वीडियो का लुफ्त उठा सकते है।यह फोन 1.3गीगाहर्टज क्वार्ड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 1जीबी रैम से है।

इस फोन में 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है और 32 जीबी तक का आप माइक्रोएसडी का उपयोग कर सकते है।यह फोन एंड्रॉयड के लैटेस्ट वर्जन मार्शमैलो से अपडेट है।इस फोन का फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल और रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का हैं।

इस फोन को अभी आप ऑफर के तहत 499 रूपए में बुक कर सकते है।वैसे यह फोन अपने ऑफिसियल साइड पर प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध है और जल्द ही अमेज़न पर भी उपलब्ध होने वाला है।

Thursday, 8 December 2016

अभी अभी: whatsapp ने अपडेट किये 5 नए फीचर्स!!

अभी अभी: whatsapp ने अपडेट किये 5 नए फीचर्स!!


मल्टीमीडिया डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने बीते दिनों में ऐसे कई फीचर्स जोड़े हैं, जिन्होंने इंस्टेंट मैसेजिंग को काफी रोमांचक बना दिया है। इन सबके बीच व्हाट्सऐप ने वैश्विक स्तर पर अपना यूजर बेस भी बढ़ा लिया है और तकरीबन 1 अरब यूजर्स इससे जुड़ चुके हैं। यूजर्स की जरूरतों व प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सऐप कई मजेदार फीचर्स लेकर आया है जिनका इस्तेमाल यूजर्स को सुखद अनुभूति देता है। आइए जानते हैं व्हाट्सऐप ने किन फीचर्स को इनदिनों जोड़ा है।

whatsapp ने अपडेट किये 5 नए फीचर्स

वीडियो कॉलिंग – व्हाट्सऐप ने लंबे इंतजार के बाद एंड्रॉइड और आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन पर वीडियो कॉलिंग का फीचर शुरू किया है। यानी यूजर्स अब वॉइस कॉलिंग के साथ वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपना व्हाट्सऐप अपडेट करना होगा। साथ ही, वीडियो कॉल उन्हीं यूजर्स को किया जा सकता है, जिन्होंने अपना व्हाट्शऐप इस फीचर के साथ अपडेट कर लिया है।
वीडियो स्ट्रीमिंग – व्‍हाट्सऐप यूजर्स अब डाउनलोड करने के दौरान ही वीडियो की स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। यह फीचर एनिमेटेड GIF को भी सपोर्ट करता है। गूगल प्ले स्‍टोर से आप अपने व्‍हाट्सऐप को अपडेट करके इस फीचर को यूज़ कर सकते हैं। इससे पहले, व्हाट्सऐप पर शेयर किए जाने वीडियो देखने से पहले डाउनलोड किए जाते थे। नया स्ट्रीम वीडियो फीचर उन यूजर्स के लिए काम का फीचर होगा जो व्हाट्सऐप में मैनुअली मीडिया डाउनलोड का इस्तेमाल करते हैं।

व्हाट्सऐप में शेयर किए गए किसी वीडियो पर अब डाउनलोड आइकन की जगह प्ले आइकन दिखता है। वहीं, वीडियो डायलॉग बॉक्स में नीचे की तरफ वीडियो का साइज दिया होता है। जैसे ही आप प्ले बटन को टैप करते हैं, यह वीडियो आपके डाटा की स्‍पीड के मुताबिक स्ट्रीम होना शुरू हो जाता है।

वीडियो को GIF में बदलने की सुविधा – व्हाट्सऐप ने यूजर्स के लिए एनिमेटेड GIF इमेज फीचर को जारी किया है। यूजर्स के लेटेस्ट अपडेट में अब यूजर्स GIF इमेज को भेज और क्रिएट कर पाएंगे। इन-ऐप कैमरा के जरिये 6 सेकेंड से कम की वीडियो रिकॉर्ड करनी होगी। फिर आपको सबसे ऊपर राइट साइड में एक विकल्प दिखाई देगा जो वीडियो को जिफ में कनवर्ट करने का काम करेगा। इस विकल्प को सेलेक्ट कर जिफ बनाई जा सकती है। इसके बाद आप इसे अपने कॉन्टैक्ट्स को सेंड कर सकते हैं। यही नहीं, आप तस्वीरों को भी GIF इमेज के तौर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आप लाइव फोटो को भी GIF के तौर पर भेज सकेंगे।

एनिमेटेड GIF सपोर्ट – व्हाट्सऐफ यूजर्स अटैच बटन की मदद से GIF फाइल भेज सकते हैं। अटैच बटन को दबाने के बाद यूजर डिवाइस की गैलरी में पहुंच जाएगा। यहां से यूजर GIF इमेज को भेज सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अपने हिसाब से इस GIF इमेज को छोटी कर सकते हैं। यह फीचर वीडियो से GIF में बदलने वाले फीचर से जुदा है।

इमेज एडिटिंग – व्‍हाट्सऐप ने अपने ऐप में एक नया कैमरा फीचर जोड़ा है जिसके कारण यूजर्स अपनी फोटो या वीडियो पर कुछ भी लिख सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स इमोजी भी जोड़ सकते हैं। यूजर जब भी अपनी कोई नई फोटो खींचेंगे या फिर नया वीडियो बनाएंगे तो वो उसे कस्टमाइज कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर फोटो खींचने के बाद जब यूजर उसे शेयर करेंगे तो अपने आप फोटो या वीडियो को एडिट करने का टूल यूजर के सामने आ जाएगा। जिसके बाद वो इस टूल को यूज कर सकते हैं।

एक और धमाका! अब 2G और 3G स्मार्टफोन पर भी मिलेगी Reliance Jio की सर्विस !!

एक और धमाका! अब 2G और 3G स्मार्टफोन पर भी मिलेगी Reliance Jio की सर्विस !!!


रिलायंस जियो ने मंगलवार को कहा कि उसका 4 जी डिवाइस अब बाजार में उपलब्ध है जिसके जरिए कोई भी 2जी व 3जी स्मार्टफोनधारक उसकी सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है।
कंपनी के यहां जारी बयान के अनुसार जियोफाई 4जी पोर्टेबल वायस व डेटा डिवाइस है, जो कि हॉटस्पॉट के रूप में काम करता है और इसके जरिए फोन कॉल करने के साथ-साथ वीडियो कॉल व जियो के सभी एप का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यानी अगर ग्राहक का फोन 4जी नहीं है तो भी वह रिलायंस जियो की सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेगा।

बयान के अनुसार इसके लिए जियोफाई में सिम लगाकार उसे एक्टिवेट करना होता है। इसके बाद 2जी या 3जी स्मार्टफोन पर जियो4जीवायस एप्लीकेशन डाउनलोड कर उसे जियो नेटवर्क से कनेक्ट करना होता है।
कंपनी ने पांच सितंबर को अपनी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत की थी और हाल ही में घोषणा की है कि उसके ग्राहकों की संख्या पांच करोड़ से अधिक हो गई है। कंपनी फिलहाल 31 मार्च 2017 तक अपनी सभी सेवाएं मुफ्त दे रही है। 

How to block banner ads from any app (No root Required )

How to block banner ads from any app (No root Required ) !!!

Here is the video on YouTube :-
0

अगर आपके मोबाइल के applications में भी फालतू के 😡😡
Ads (विज्ञापन) आते है तो आप भी सिंपल तरीके से उन
फालतू ads (विज्ञापन) को हटा सकते है ।।

इस लिंक पे क्लिक करके ये 🎬🎬वीडियो 🎬🎬देखिये और हटाइये फालतू के विज्ञापन जो आपके app के अंदर आते है ।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

Remove google ads from any app watch the video link given below.......


Click here to watch this video !!!

Watch this thank you guyzz.....

How to get In-app purchase free (No root required )

How to get In-app purchase free (No root required ) !!!



Here is the video on you tube :-
How to get In-app purchase fo free (no root required)

In this video you learn how to get free items 
Like coin or keys in any game....

After watching this video you learnt that
How to hack any game or app and
Get free in app purchase 

Click on this :-

Click uper link and watch the video.....

Android nougat only available in some phones you need to know about these phones..


Only one some phones like HTC,SAMSUNG,MOTOROLA phones.
But as soon as possible we will provide you 
The name off supported phones name......

Monday, 28 November 2016

रिलायंस Jio का 27000 के बिल पर बड़ा बयान, जानिए वेलकम ऑफर का सच ।

रिलायंस Jio का 27000 के बिल पर बड़ा बयान, जानिए वेलकम ऑफर का सच ।

Know the jio's welcome offer truth.
नई दिल्ली ( 27 नवंबर ): रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर की घोषणा करते समय मुकेश अंबानी ने कहा था कि पूरी तरह मुफ्त इंटरनेट की यह सौगात 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। बहरहाल, बीते दो दिनों से सोशलमीडिया पर चल रहे एक बिल ने कइयों के होश उड़ा दिए हैं, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि अब पूरा सच सामने आ गया है।

दरअसल, खबर आई थी कि रिलायंस जियो के एक ग्राहक को 27,718.5 रुपए का बिल भेज दिया गया है। बिल की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हुई और हड़कंप सा मच गया। हालांकि अब कंपनी ने इस बिल को फर्जी करार देते हुए साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर तक कंपनी की सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी।

यह 27,718.5 रुपए का बिल है, जो एक जियो यूजर को वेलकम ऑफर के दौरान मिला है। यूजर ने यह बिल फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इसके पहले भी जियो यूजर्स ने वेलकम ऑफर के दौरान बिल आने की शिकायत की थी। लेकिन पहली बार बिल सामने आया है। यह बिल मोबाइल पर नहीं मिला है। इसकी हार्डकॉपी यूजर को मिली है।
बिल में 20 नवंबर के बाद पेमेंट करने पर 1100 रुपए की पेनल्टी की बात कही गई है, जो कि बहुत ज्यादा है। कोई भी टेलिकॉम कंपनी इतना हाई पेनल्टी नहीं रखती।
रिलायंस का जियो वेलकम ऑफर 31 दिसंबर तक सभी सिम कार्ड यूजर्स के लिए फ्री है। इस ऑफर के तहत यूजर को 4G डाटा, कॉल्स और मैसेज के लिए किसी तरह का पेमेंट नहीं करना होगा। ऐसे में यह बिल यूजर्स के बीच कन्फ्यूजन कर सकता है।

आ गया रिलायंस का 1000 रुपये वाला 4जी फोन, ऐसे करें बुक !

आ गया रिलायंस का 1000 रुपये वाला 4जी फोन, ऐसे करें बुक !

Jio's awaited 1000rs volte phone launch today.


नई दिल्ली (22 नवंबर): न्यूज 24 ने कुछ दिन पहले ही अपने दर्शकों बताया था कि रिलायंस जियो जल्द ही मात्र 1000 रुपये में 4जी फोन लाने वाला है। तो लीजिए आ गया है 

रिलायंस जियो लाइफ ब्रांड का 4जी लाइफ इजी फीचर फोन जोकि 1,000 रुपए का है।

रिलायंस जियो का लाइफ इजी फीचर फोन फिलहाल मार्केट में नहीं आया है, यह जल्द ही वेलकम ऑफर के बाद आएगा। इसे बुक करने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- आप इस फोन को इसकी ऑफिशियल साईट को बुक कर सकते हैं।

- पेज पर जाने के बाद, आप लाइफ फोन बुकिंग फोन पेज पर जाएं और पेज पर उपलब्ध 'बाय' विकल्प पर क्लिक करें। इससे पहले आप फोन की कीमत के बारे में जानकरी लें।

- सभी जानकारियां उपलब्ध कराने के बाद आप फोन नंबर देकर पेमेंट की ओर बढें। आप फोन की राशी कार्ड और कैश ऑन डिलीवरी दोनों तरह से कर सकते हैं।

- आप फोन को बुक इसके लॉन्च होने के बाद ही कर सकते हैं। लाइफ इजी फोन को अन्य ई-कॉमर्स साइट्स पर भी खरीदे जा सकने की उम्मीद है।
संदर्भ पढ़ें

ऐसे बिना इंटरनेट के भी मोबाइल पर खोल सकेंगे कोई भी वेबसाइट ।

ऐसे बिना इंटरनेट के भी मोबाइल पर खोल सकेंगे कोई भी वेबसाइट !!


नई दिल्ली (28 नवंबर):दुनिया में तकनीकी क्रांति इस समय चरम पर है। रिलायंस ने जियो 4जी लॉन्च करने के बाद देश में इंटरनेट जगत में नई मिसाल कायम की है। लेकिन जिन लोगों के पास 4जी फोन नहीं है, वह इसका प्रयोग नहीं कर सकते। ऐसे में न्यूज 24 आपको बताएगा कि किस तरह से बिना इंटरनेट के भी आप अपने मोबाइल में कोई भी वेबसाइट खोल सकते हैं।

आप बिना इंटरनेट के भी ब्राउज कर सकते हैं। ये एक एंड्रायड एप द्वारा संभव है। इस एप के जरिए आप वेब पेज (जिसे आप पढऩा चाहते हैं) को डाउनलोड कर सकते हैं और उसे पूरे दिन पढ़े सकते हैं, चाहें आपके पास इंटरनेट कनेक्शन हो या न हो। इसके साथ ही आप इंटरनेट ब्राउजिंग भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसका तरीका बता देते हैं।

ऐसे करें बिना इंटरनेट के ब्राउजिंग...

- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रायड स्मार्टफोन पर offline browser एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करना है।
- एप इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें। आपके सामने एक स्क्रीन दिखाई देगी। इसमें आपको + आईकन पर क्लिक करना है।

- अगले पेज पर आपको वो लिंक डालना है जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपको कुछ देर इंतजार करना होगा जब तक ब्राउजर उस लिंक को डाउनलोड न करें।

- डाउनलोड होने के बाद आप इन लिंक्स को बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी ओपन कर सकते हैं।

- बस इसके बाद आपने जो भी वेब पेज सेव किए हैं उन्हें ब्राउज कर पाएंगे और डाउनलोड किए गए लिंक भी ओपन कर पाएंगे।

रिलायंस जियो का कथित बिल हो रहा है वायरल, जानिए कंपनी ने क्या कहा

रिलायंस जियो का कथित बिल हो रहा है वायरल, जानिए कंपनी ने क्या कहा ??


रिलायंस जियो एक बार फिर से सुर्खियों में है और इस बार फ्री इंटरनेट की वजह से नहीं बल्कि एक 'फर्जी' बिल की वजह से जिसमें वेलकम ऑफर के दौरान यूज किए गए डेटा और कॉलिंग के लिए भेजे गए हैं. फेसबुक और ट्विटर पर रिलायंस जियो का कथित फर्जी बिल वायरल हो रहा है जिसमें कोलकाता के कस्टमर अयुनूद्दीन मोंडल के पास 27,718 रुपये का बिल भेजा गया है. इसमें इसे जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर लिखा है. इसमें यह भी लिखा है कि अगर आखिरी तारीख पार हो गई है तो 1,100 रुपये एक्सट्रा लगेंगे.
इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्टस के मुताबिक इस पर दिया गया नंबर कोलकाता सर्कल का ही है लेकिन फिलहाल यह बंद है. हालाकिं 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो की सभी सर्विसेज फ्री हैं, इसलिए यह बिल फेक है.
लेकिन इतना जरूर है कि इस बिल से जियो यूजर में पैनिक जरूर होगा.

रिलायंस जियो के एक प्रवक्ता ने कहा, 'यह बिल फर्जी है. फिलहाल हम सभी सर्विस वेलकम ऑफर के तहत दे रहे हैं और मौजूदा यूजर सहित आने वाले यूजर को फिर से यकीन दिलाना चाहते हैं कि 31 दिसंबर तक अनलिमिटेड वॉयस और 4G डेटा फ्री हैं'

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जियो के वेलकम ऑफर की अवधी बढ़ा कर मार्च तक की जा सकती है. क्योंकि रिसर्च और सर्वे से यह सामने आ रहा है कि कंपनी कस्टमर्स जुटाने में फेल हो रही है और मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों से पिछड़ रही है.

हाल ही में रिलायंस जियो ने सिम घर घर पहुंचाने की स्कीम शुरू की है. इसके तहत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप घर पर सिम मंगा सकते हैं, इसके लिए आपसे पैसे नहीं लिए जाएंगे. आधार कार्ड के जरिए E-KYC कर के आपको सिम दिया जाएगा. इन सब के बावजूद मोतीलाल ओसवाल की स्टडी के मुताबिक कंपनी के लिए दिसंबर के आखिर तक 100 मिलियन कस्टमर्स जुटाना दूर की कौड़ी दिख रही है.

Thursday, 24 November 2016

इन 7 तरीकों से अपने स्मार्टफोन को बार-बार गरम होने से बचाएं !

                          Tips & Tricks

इन 7 तरीकों से अपने स्मार्टफोन को बार-बार गरम होने से बचाएं !


स्मार्टफोन को बार बार गर्म होना - गेम और ब्राउजिंग के दौरान एंडरॉयड स्मार्टफोन के गर्म होने की शिकायत तो आम बात है लेकिन अगर आपका स्मार्टफोन बार-बार और वो भी ज्यादा गर्म हो रहा है तो समझ जाएं कि आपके फोन के साथ कुछ तो गड़बड़ है.

हालांकि आप अपने फोन के बार-बार गर्म होने की समस्या को खुद भी हल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले गौर करें कि किस फीचर के उपयोग से आपका फोन गर्म हो रहा है. क्योंकि आपके फोन में जिस तरह की शिकायत होगी उसका समाधान भी उसी तरह से किया जा सकता है.

आइए हम आपको बताते हैं कुछ आसान से टिप्स जिससे आप अपने स्मार्टफोन को बार बार गर्म होने से बचाए.
स्मार्टफोन को बार बार गर्म होने से बचाए -

1 - चार्जर बदलकर देखें

अगर आपका फोन चार्जिंग के वक्त गर्म हो रहा है तो आप सबसे पहले इसे दूसरे चार्जर से चार्ज कर देखें.
अगर ऐसा करने से भी यह समस्या हल नहीं हो रही है तो फिर आपको बैटरी बदलनी पड़ सकती है क्योंकि कई बार पुरानी बैटरी की वजह से भी फोन गर्म होने लगता है.

2 - सॉफ्टवेयर अपडेट करें

अगर आपका स्मार्टफोन थोड़ा पुराना हो गया है और बार-बार गर्म हो रहा है तो एक बार सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर कर लें. क्योंकि कई बार सॉफ्टवेयर की वजह से भी फोन गर्म होते हैं.

3 - बैकग्राउंड एप्लिकेशन को बंद करें

अगर आपका फोन गेम खेलने के दौरान बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है तो समझ लीजिए कि आपके फोन में एक साथ कई चीजें चल रही हैं. इसके लिए बैकग्राउंड में रन कर रहे एप्लिकेशन को बंद कर दें.

4 - कुछ एप्स को बंद ही रहने दें

अगर आपका फोन रखे-रखे ही गर्म हो रहा है तो उसका भी कारण ओवरलोड ही हो सकता है. एक केस स्टडी में यह बात सामने आई है कि सबसे ज्यादा बैटरी का उपयोग गूगल मैप और गूगल एप करते हैं. इसलिए यदि फोन गर्म हो रहा है तो गूगल के कुछ एप्किलेशन को बंद ही रखें.

5 - लो रेज वाली वीडियो चलाएं

अगर वीडियो प्ले के दौरान फोन ज्यादा गर्म हो रहा है तो आप लो रेज वीडियो स्ट्रीम कर एक बार चेक करें. क्योंकि हाईडेफिनेशन वीडियो को फोन में चलाने से फोन गर्म होता है.

6 - फोन को फैक्ट्री डाटा रीसेट करें

कॉलिंग के दौरान अगर फोन स्पीकर के पास गर्म हो रहा है तो एक बार फोन को फैक्ट्री डाटा रीसेट कर लें. फैक्ट्री डाटा रीसेट आपको फोन के सेटिंग में जाकर बैकअप एंड रीसेट में मिलेगा.

7 - अनचाहे फाइलों को डीलीट करें

फोन की इंटरनल मैमोरी भर जानें से भी कभी-कभी फोन के गर्म हो जाने की समस्या हो सकती है. ऐसे में अनचाहे फाइलों को इंटरनल मैमोरी से डीलीट कर दें.

इन तरीकों से आप अपने स्मार्टफोन को बार बार गर्म होने से बचाए. लेकिन इन तमाम तरीकों को आजमाने के बाद भी अगर फोन गर्म हो रहा है तो फिर फोन को खुद से खोलने की कोशिश करने के बजाय इसे सर्विस सेंटर ले जाएं.

Good news for airtel users, airtel give 2GB data for free.

खुशखबरी : नोटबंदी के बीच अब फ्री में मिलेगा मोबाइल इंटरनेट 2GB.


NEW DELHI: NOTE BAN से हुई परेशानी के बीच एक और खुशखबरी आई है। अब लोगों को मोबाइल इंटरनेट फ्री में मिलेगा।
भारती AirTel ने रिलायंस Jio को कड़ी टक्‍कर देने के लिए अपना नया प्रोमो ऑफर लॉन्‍च किया है। रिलायंस Jio के फ्री और अनलिमिटेड कॉल्स, फ्री इंटरनेट व अन्य प्लान पेश होने के बाद से ही AirTel तैयारियां कर रही थी। AirTel ने Jio से मुकाबला करने के लिए कई डाटा प्लान और फ्री टॉक टाइम के पैक भी लॉन्च किए हैं।

ऐसे पा सकते हैं AirTel का 2GB 4G डाटा

अपने प्रोमो ऑफर के तहत AirTel अपने 2G और 3G यूजर्स को 2GB तक 4G डाटा उपलब्‍ध करा रही है। AirTel के मौजूदा यूजर्स जो अभी 2G या 3G सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं, सबसे पहले AirTel की ऑफिशियल साईट पर जाएं। यहां जाकर आप अपने सिम को 4G सिम में अपग्रेड करें।

ऐसे पा सकते हैं AirTel का 2GB 4G डाटा

अपने प्रोमो ऑफर के तहत AirTel अपने 2G और 3G यूजर्स को 2GB तक 4G डाटा उपलब्‍ध करा रही है। AirTel के मौजूदा यूजर्स जो अभी 2G या 3G सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं, सबसे पहले AirTel की ऑफिशियल साईट पर जाएं। यहां जाकर आप अपने सिम को 4G सिम में अपग्रेड करें।

अपने सिम को 4G में अपग्रेड करने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जो आपको AirTel की वेबसाइट पर ही मिलेगा। इसमें आपको ईमेल आईडी, फोन नंबर, पता आदि भरना होगा। इसके बाद ‘सेंड मी 4G सिम’ के विकल्प करें। सिम अपग्रेड होने में कुछ दिन लग सकते हैं। सिम अपग्रेड होने के बाद यूज़र्स को अपने नए 4G सिम से 52122 पर मिस्ड कॉल देनी होगी।

2GB 4G डाटा पाने में लगेंगे 48 घंटे

52122 पर मिस्ड कॉल करने के बाद यूसर्स को 48 घंटों के बाद एक मैसेज प्राप्त होगा। जिसमें उन्हें 2GB 4G डाटा डाटा उनके AirTel नंबर पर मिलने की जानकारी दी जाएगी।

इस ऑफर को प्राप्त करने से पहले जान लें कि यह सिर्फ प्रीपेड यूज़र्स के लिए है। यह ऑफर आपको तभी मिलेगा जब आप 4G नेटवर्क का इस्तेमाल करेंगे।

वीडियो कॉलिंग के बाद व्हाट्सऐप का नया फीचर आपको कर देगा रोमांचित !!😲😲

वीडियो कॉलिंग के बाद व्हाट्सऐप का नया फीचर आपको कर देगा रोमांचित


नई दिल्‍ली।इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने हाल ही में वीडियो कॉलिंग फीचर की शुरुआत की है और अब जल्द ही आपके पास एक नया अपडेट पहुंचने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप का नया फीचर वीडियो स्ट्रीमिंग जुुड़ने वाला है। इसके तहत व्हाट्सऐप पर शेयर किए गए वीडियोज डाउनलोड होने से पहले ही दूसरा यूजर देख सकेगा।


व्हाट्सऐप का नया फीचर वीडियो स्ट्रीमिंग कसा बीटा वर्जन होगा लॉन्‍च |

फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में है जो सिर्फ एंड्रॉयड के लिए ही है। इससे पहले तक किसी भी वीडियो को रिसीवर तब ही देख सकता था जबतक वो पूरी तरह डाउनलोड न हो जाए। लेकिन अब डाउनलोड बटन की जगह एक प्ले बटन मिलेगा।

यू ट्यूब में भी करेगा नोटिस

ऐसा ही फीचर्स आपने यूट्यूब में भी नोटिस किया होगा। क्योंकि यहां भी उतने वीडियो देख सकते हैं जो आपने पहले से प्ले किया है। यानी जबतक वीडियो डाउनलोड होगा आप थोड़े से डाउनलोडेड वीडियो देख सकेंगे। फिलहाल तो इस फीचर की टेस्टिंग बतौर बीटा वर्जन की जा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए शुरू किया जा सकता है।

28 दिसंबर को रिलायंस जियो कर सकती है ये बड़ा ऐलान |

28 दिसंबर को रिलायंस जियो कर सकती है ये बड़ा ऐलान



नई दिल्ली ( 24 नवंबर ): रिलायंस जियो ने 4जी मोबाइल सर्विसिस में नए फ्री ऑफर्स देकर टेलिकॉम सेक्टर में तहलका मचा दिया था लेकिन अब बाजार में कुछ और नई अफवाहें भी आने लगी हैं। रिलायस जियो अपनी 4जी एलटीई की फ्री सर्विस को मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा सकता है और इसकी आधिकारिक घोषणा 28 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन के मौके पर की जा सकती है।


यह दावा एक वेबसाइट ने की है। उसने अपनी एक रिपोर्ट में पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मार्च 2017 तक के लिए अपनी फ्री सर्विसिस को बढ़ा सकता है। इसके अलावा यह सर्विस नए ग्राहकों को आकर्षित करने के साथ-साथ पुराने ग्राहकों को भी मिलेंगी।
मुकेश अंबानी ने जियो 4जी फ्री सर्विसिस की घोषणा दिसंबर 2016 तक के लिए की थी लेकिन रिपोर्ट का दावा है कि यह बढ़ भी सकती हैं। वहीं आधिकारिक तौर पर इस मामले पर कुछ अभी तक कुछ नहीं कहा गया है लेकिन कुछ ऐक्सपर्ट्स की राय के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना बनी हुई है कि फ्री सर्विसिस मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दी जाएं ताकी कंपनी को ज्यादा लाभ मिल सके।

Tuesday, 22 November 2016

Facebook के इन 5 खास फीचर्स को शायद नहीं जानते होंगे आप...

Facebook के इन 5 खास फीचर्स को शायद नहीं जानते होंगे आप...



Facebook unknown features

Thehook desk : फेसबुक में कई ऐसे फीचर्स हैं जिससे आप न सिर्फ अपने फेसबुक को स्टाइलिश बना सकते हैं बल्कि अनचाहे Ads को बंद कर सकते हैं।


अनरीड मैसेज
अब तक आपने ईमेल सर्विस में अनरीड मेल का विकल्प देखा होगा लेकिन क्या आपको मालूम है कि फेसबुक में भी अनरीड मैसेज का विकल्प है।

फेसबुक डाउनलोड
फेसबुक में डाउनलोड का विकल्प होता है जहां से आप अपने आकउंट से सम्बंधित किसी भी एक्टिविटी को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें फोटो, वीडियो, एप, गेम और स्टेटस तक डाउनलोड होता है। डाउनलोड का आॅप्शन आपको सेटिंग में मिलेगा। आप जब इसे क्लिक करेंगे तो स्वीकृति के लिए एक मैसेज आपके ईमेल पर भेजा जाएगा। इसके कुछ समय बाद आपको फेसबुक के साथ इंटीग्रेट ईमेल पर ही डाउनलोड का लिंक भेजा जाएगा।



डबल वेरिफिकेशन
आप अपने फेसबुक अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित करना चाहते हैं तो डबल वेरिफिकेशन का सहारा ले सकते हैं। इस फीचर को इनेबल करते ही लाॅगिन के साथ आपके ईमेल या मोबाइल पर एक कोड आएगा उसे एंटर करने पर ही आपका फेसबुक लॉगिन होगा। फेसबुक में यह फीचर ‘लाॅगिन अलर्ट्स’ के नाम से दिया गया है जो सेटिंग में सिक्यूरिटी के अंदर मिलेगा।

ऐड ब्लॉक
यदि आप नहीं चाहते कि आपके फेसबुक में विज्ञापन आए तो इसका भी उपाए है। हालांकि इसे फेसबुक से बंद नहीं किया जा सकता| इसके लिए आपको अलग से एक एक्सटेंशन डाउनलोड करना होगा। ऐडब्लाॅकर और एफबी प्यूरिटी ऐसे ही एक्सटेंशन हैं जिनका उपयोग आप क्रोम ब्राउजर के साथ कर सकते हैं। ये एक्सटेंशन फेसबुक एड को ब्लॉक करने में सक्षम हैं।

मैसेज स्टाइल
फेसबुक मैसेजिंग में एक ही फॉन्ट का उपयोग होता है। परंतु यदि आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो सिंबल्स एंड इमोशंस का उपयोग कर सकते हैं। यह फीचर भी फेसबुक में इनेबल नहीं है इसका भी उपयोग आप अलग से कर सकते हैं।

Monday, 21 November 2016

Whatsapp पर गलती से भेजे गए मैसेज को भी कर सकते हैं Unsend, ये है तरीका 🚫🚫☠⚠

Whatsapp पर गलती से भेजे गए मैसेज को भी कर सकते हैं Unsend, ये है तरीका ⚠⚠🚫🚫
Whatsapp trick


नई दिल्ली। Whatsapp का इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी कभी न कभी किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ा होगा। इन्हीं परेशानियों में शामिल है कि मैसेज किसी और को भेजना होता है और भेज किसी और को देते हैं। ऐसी स्थिति तब ही आती है जब हम एक साथ कई लोगों से बात कर रहे होते हैं। ऐसे में मैसेज गलत व्यक्ति के पास सेंड हो जात है। मैसेज गलत व्यक्ति के पास सेंड होने के बाद कुछ नहीं कर सकते हैं। ऐसे में यदि कोई पर्सनल मैसेज किसी और के पास चला जाए तब दिक्कत और ज्यादा हो जाती है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि हम आपको बता रहे हैं ऐसा तरीका जिससें Whatsapp पर गलती से किसी दूसरे को भेजे गए मैसेज को भी अनसेंड किया जा सकता है।

मैसेज को ऐसे करें अनसेंड
—अगर आपने किसी को गलती से मैसेज भेज दिया है तो तुरंत ही अपना डाटा कनेक्शन बंद कर दें। ध्यान रहे कि इस काम को आपको तुरंत करना होगा।
—अगर आप डाटा बंद करने से चूक जाते हैं तो ऐसे में मैसेज सेंड होते समय मैसेज के कोने में बने क्लॉक साइन पर टैप करें। इससे मैसेज अनसेंड हो जाएगा।
—इसके अलावा जिस व्यक्ति को मैसेज सेंड हो गया है उसे तुरंत ब्लॉक कर दें। ऐसे मैसेज सेंड होने से बच जाएगा। बाद में आप ब्लॉक को अनब्लॉक कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि ब्लॉक करने के कुछ दिन बाद तक व्यक्ति को ब्लॉक ही रखें, क्योंकि व्हाट्सएप 30 दिनों तक मैसेज रिस्टोर कर सकता है। इन तरीकों से आप गलती से भेजे गए मैसेज को अनसेंड कर सकते हैं।

Whatsapp वीडियो कॉल अपडेट के फेक मैसेज से बचेंWhatsapp ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए विडियो कॉलिंग फीचर जारी कर दिया है। लेकिन इसके जारी होते ही स्‍पैमर्स ने इसके जरिए यूजर्स को उल्लू बनाकर निशाना बनाना भी शुरू कर दिया है। यूजर्स से फ्रॉड के लिए स्पैमर्स ने एक स्‍पैम वेबसाइट तैयार की है जिससे वो यूजर्स को फंसाने का काम कर रहे हैं।

अगर आप भी यूज करते हैं ऐसे Password तो तुरंत कर दें चेंज

अगर आप भी यूज करते हैं ऐसे Password तो तुरंत कर दें चेंज !!🚫🚫☠☠☠



Thehook desk : अगर आपका पासवर्ड भी 123456, password, welcome, dragon, login, 12345678 है तो इसे तुरंत चेंज कर लीजिए।

पासवर्ड मैनेजमेंट कंपनी स्प्लैशडाटा (SplashData) ने पिछले साल के लीक हुए मोस्ट पॉपुलर पासवर्ड की लिस्ट जारी की है। इनमें 123456 पासवर्ड टॉप पर है। इनमें 123456, 12345678, monkey, dragon, starwars और princess जैसे कॉमन पासवर्ड लिस्ट में टॉप 25 में शामिल हैं। ये वे पासवर्ड हैं जो पिछले साल आसानी से लीक कर लिए गए। इन लीक हुए पासवर्ड को एनालाइज करने के बाद कंपनी ने यह रिपोर्ट जारी की है।

कंपनी ने कहा है कि अगर आप एक सिक्योर पासवर्ड रखना चाहते हैं तो इस लिस्ट में शामिल पासवर्ड का यूज न करें। स्पलेश डाटा (SplashData) ने आठ डिजिट और इससे बड़े पासवर्ड यूज करने को कहा है। साथ ही पासवर्ड में डिफरेंट कैरेक्टर जैसे लेटर्स, नंबर्स और सिम्बॉल का उपयोग करने की सलाह दी है। वेबसाइट्स पर अलग-अलग पासवर्ड रखने की भी बात कही है।

केवल महिलाओं के लिए ही बनाए गए हैं ये अजीब ऐप्स,लड़के रहें दूर 😂😂

केवल महिलाओं के लिए ही बनाए गए हैं ये अजीब ऐप्स,लड़के रहें दूर




Thehook news : कई ऐप्स ऐसे हैं जो किसी एक पर्टिकुलर एज ग्रुप या जेंडर के लिए बनाए गए हैं। ऐसे ही कुछ ऐप्स हैं जो सिर्फ महिलाओं के लिए बनाए गए हैं।


Boyfriend Maker
इस ऐप की मदद से आप आप अपना वर्चुअल बॉयफ्रेंड बना सकती हैं। ऐप में इस वर्चुअल बॉयफ्रेंड को स्मार्ट लुक देने के लिए फैशन आइटम्स दिए गए हैं। इसके साथ चैट कर सकती हैं। साथ ही 'Make Him Say' फीचर की मदद से वर्ड गेम खेलकर आप हर दिन फ्री प्वॉइंट्स भी इकट्ठी कर सकती हैं।
Period Tracker
पीरियड ट्रैकर ऐप महिलाओं को प्रीरियड्स डेट ट्रैक करने में मदद करता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें पीडियड की डेट याद नहीं रहती और हर महीने परेशानी में पड़ जाती हैं तो ये ऐप आपके लिए काफी हेल्पफुल है। इसमें और भी कई फीचर्स हैं जो महिलाओं के काफी काम आ सकती हैं जैसे कि अगला पीरियड डेट, फर्टाइल डेज यहां तक की ये आपकी मूड के बारे में भी जानकारी देगा। iTunes में ये ऐप iAmAMan नाम से है।


vanity Beauty Meter
Vanity Beauty Meter iOS ऐप है। पॉपुलर वेबसाइट 'Hot or Not' की कॉन्सेप्ट पर काम करता है। इसे डेवलपर्स Funnymals ने बनाया है। गर्ल्स इस ऐप पर अपनी फोटो अपलोड करके ब्यूटी रेटिंग पा सकती हैं।
Haircaster
ये ऐप खासकर उन महिलाओं के लिए बनाया गया है जो अपने बालों को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव रहती हैं। ये अजीबोगरीब आईफोन ऐप ये बताता है कि आज का वेदर आपके बालों पर कैसा असर करेगा। साथ ही ऐप आपको किसी पर्टिकुलर डे पर का वेदर आपके बालों के लिए कैसा रहेगा ये भी बताता है। इससे आप अपने बालों को एडावांस में किसी भी वेदर कंडीशन के लिए प्रिपेयर कर सकती हैं।

जिओ ब्रॉडबैंड का ऐसा ऑफर जो वेलकम ऑफर से भी होगा तगड़ा

जिओ ब्रॉडबैंड का ऐसा ऑफर जो वेलकम ऑफर से भी होगा तगड़ा

😲😲😲


नई दिल्ली : रिलायंस के जिओ वेलकम ऑफर ने ऐसा धमाका किया था की अन्य टेलिकॉम कंपनियों ने क्या क्या नहीं किया अपने प्लान सस्ते किये ट्राई से जिओ की शिकायत की साथ की जिओ को कनेक्टिविटी नहीं दी गयी लेकिन जिओ के प्लान का मुकाबला नहीं कर पाए. वही अभी कुछ दिन पहले खबर आयी थी की जिओ Jio GigaFiber नाम से ब्रॉडबैंड में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है. और जो ऑफर दिए जाने के कयास लगाए जा रहे है ये सुन के तो फिर से अन्य ब्रॉडबैंड के होश उड़ने वाले है.
बताया जा रहा है की कंपनी Jio GigaFiber के नाम से शुरू की गयी सर्विस में वेलकम ऑफर की तरह ही शुरूआती ऑफर देगी जिसमे 90 दिनों तक आपको फ्री सर्विस मिल सकती है. साथ ही इसके बात के चार्जेज के बारे में कहा जा रहा ही की यूज़र्स को 500 रुपये में 600 GB का डाटा 15 mbps इंटरनेट स्पीड के साथ मिलेगा. यह अनलिमिटेड तो नहीं होगा लेकिन इतना डाटा इस रेट में बहुत ही सस्ता है. लेकिन यह सर्विस सिर्फ मुंबई और पुणे के कंज्यूमर के लिए है लेकिन उम्मीद है कि‍ आने वाले कुछ दिनों में और भी बड़े शहर के लोग इस सर्विस का फायदा उठा सकेंगे. हालाँकि इसके बारे में आधिकारिक जानकारी आना बाकि है.

फेसबुक पर फर्जी खबरें डालने वालों की खैर नहीं !!😲☠☠🛰🚫🚫

फेसबुक पर फर्जी खबरें डालने वालों की खैर नहीं

⚠⚠⚠⚠🚫🚫🚫🙂😲😲



सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक इन दिनों फेक न्यूज आर्टिकल्स की वजह से विवादों में है. अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने फेसबुक पर गलत न्यूज स्टोरी का जिक्र किया है, जिसके बाद फेसबुक हरकत में दिख रहा है. फेसबुक पर यह आरोप लग रहे हैं कि डोनल्ड ट्रंप की जीत के पीछे फेक न्यूज आर्टिकल्स का बड़ा सहयोग है.
जर्मनी के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने फेसबुक पर चल रही गलत और भ्रामक खबरों के बार में कहा, 'अगर हम तथ्यों और क्या सही है और क्या गलत को लेकर गंभीर नहीं हैं, अगर हम गंभीर और प्रोपगैंडा बहसों को अलग नहीं कर सकते, तो यह एक बड़ी समस्या है'
ओबामा ने यह भी कहा है कि चाहे फेसबुक हो या टेलीवीजन हर जगह गलत जानकारियां बेहतर पैकेजिंग के साथ उपलब्ध हैं.
अगर ऐसा रहा और सही गलत में फर्क नहीं हुआ तो हमें पता नहीं चलेगा कि हमें किसके खिलाफ लड़ना है और किसे बचाना है'
पानी सर से ऊपर जाता देख फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इसके बारे में लिखा है.
उन्होंने इस बाता को माना है कि फेसबुक पर गलत न्यूज आर्टिकल्स और अफवाहें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि इसके लिए पहले से भी फेसबुक में कई ऑप्शन दिए गए हैं.
मार्क जकरबर्ग ने कहा है, 'हम इस मामले को गंभीरता से लेते हैं और लोगों को सही जानकारी पहुंचाना हमारा उद्देश्य है. हम काफी पहले से इस प्रॉब्लम को सुलझाने में गंभीरता से लगे हुए हैं. इसमें हमने प्रोग्रेस भी किया है, लेकिन अभी इसपर काफी काम होना बाकी है'
मार्क जकरबर्ग ने इस समस्या को टेक्निकली और फिलॉस्फिकली जटिल माना है. क्योंकि अगर गलती से किसी सही कंटेंट को हमने हटा दिया तो उसकी वजह से लोग कंटेंट शेयर करने में झिझकेंगे. इसलिए हमें इसमें काफी सावधान रहना होता ताकि हम सही कंटेंट से कोई समझौता न हो.
फेसबुक को फाउंडर मार्क जकरबर्ग ने कुछ ऐसे प्रोजेक्टस के बारे में बताया है जिसे आने वाले दिनों में फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए कंपनी इस्तेमाल करेगी.
स्ट्रॉन्गर डिटेक्शन: इसके जरिए गलत जानकारी को छांटा जाएगा. टेक्निकल सिस्टम के जरिए लोगों द्वारा गलत बताए गए कंटेंट को अलग किया जा सकेगा.
ईजी रिपोर्टिंग: लोगों के लिए किसी गलत न्यूज आर्टिकल को रिपोर्ट यानी शिकायत करना आसान बनाया जाएगा.
थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन: कई संस्थान ऐसे हैं जो फैक्ट चेक करती हैं जिनके साथ मिल कर गलत जानकारियों को अलग किया जाएगा.
वॉर्निंग: फेसबुक पर शेयर की जाने वाली स्टोरी पर लेबल लगाया जाएगा ताकि लोगों को यह पता चले की इसे कितने लोगों ने गलत बताया है.
रिलेटेड आर्टिकल्स क्वॉलिटी: कंपनी न्यूज फीड में दी जानी वाली खबरों से जुड़ी खबरों की क्वॉलिटी पर भी ध्यान रखेगा.
फेक न्यूज को हटाया जाएगा: फेसबुक से पैसों से जुड़ी गलत खबरों को हटाया जाएगा. इसके अलावा ऐसे विज्ञापनों पर भी शिकंजा कसेगा जिसमें गलत जानकारियां होती हैं.
सुनवाई होगी: कोर्ट वाली सुनवाई नहीं. फेसबुक पत्रकारों और दूसरे न्यूज कंपनियों के साथ लगातार काम करेगा ताकि न्यूज के फैक्ट्स पर ध्यान रखा जा सके.
मार्क जकरबर्ग ने अपने पोस्ट के आखिर में कहा है, 'इनमें से दिए गए कुछ आईडिया काम करेंगे और कुछ नहीं. लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं कि हमने इसे हमेशा से गंभीतापूर्वक लिया है. हमें समझते हैं कि फेसबुक यूजर्स के लिए यह कितना महत्वपूर्ण है और हम इसे सही करने के लिए प्रतिबद्ध है'